जालंधर, (संजय शर्मा )-लश्कर-ए-खालसा संगठन के आंतकी संदीप सिंह खालिस्तानी द्वारा कुछ महीने पहले हिन्दू नेता सुभाष गोरिया व उनकी पत्नी,भाई और बेटे को जान से मारने व पंजाब छोड़ने की धमकिया दी जा रही थी।हिन्दू नेता सुभाष गोरिया द्वारा कई महीनों से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थानो के चक्कर काट रहे थे।हिंदू नेता सुभाष गोरिया ने खुद ही उनको जान से मारने की धमकिया देने वाले आरोपितों को ढूंढ निकाला इसके बाद गोरिया ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल को दो सप्ताह पहले मिलकर शिकायत दे दी थी।सी पी ने डी सी पी अंकुर गुप्ता को जांच सौंप दी है।डी सी पी अंकुर गुप्ता ने ए डी सी पी हैड क्वार्टर जगजीत सिंह सरोय को जांच सौंप दी।ए डी सी पी जगजीत सिंह सरोय से हिन्दू नेता सुभाष गोरिया,पार्षद वरेश मिंटू,शिव सेना नेता दीपक शर्मा अपने साथियों के साथ आरोपितों के ऊपर कार्रवाई को लेकर मिले जगजीत सिंह सरोय ने पूरे मामले की शानभिन कर कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया।उधर गोरिया ने कहा कि तीन महीने से लश्कर ए खालसा संगठन के आंतकी संदीप सिंह द्वारा लगातार मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने और पंजाब छोड़ने की धमकिया मिल रही थी।जिसकी जानकारी वो समय समय पर पुलिस को देते रहे परन्तु आंतकी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई।गोरिया ने कहा कि दो सप्ताह पहले आंतकी सन्दीप सिंह खालिस्तानी ने खुद फोन कर मुझसे माफी मांगी और उसने खुद कबूला की जालंधर के ही कुछ लोग मुझसे आपको धमकियां दिलवा रहे थे।इसके बाद हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने खुद ही आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया और सारा मामला पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के ध्यान में लाया और लिखती शिकायत की गई।गोरिया ने कहा कि आंतकी संदीप सिंह खालिस्तानी ने बताया कि उसे जालंधर के कुछ लोग ऐसा करने को कह रहे थे बादमे जब उसने धमकी देना बंद कर दिया तो उक्त लोगो ने खुद ही गोरिया को मारकर उसे फ़साने की आंतकी को धमकी देने लगे।इस सबंध में सारे सबूत और सी सी टी वी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने दे दी है।दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस हिन्दू नेता सुभाष गोरिया व उनके परिवार को धमकिया दिलवाने वाले के ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तार नही कर पाई है।पुलिस अभी भी तपतिष कर रही है।