न्यूजीलैंड के समुद्र में तैरती हुई मिली 3.2 टन कोकीन

Wellington : न्यूजीलैंड के समुद्र में 3.2 टन कोकीन तैरती हुई मिली है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 करोड़ डॉलर (लगभग 2,480 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। कोकीन को प्रशांत महासागर से न्यूजीलैंड पुलिस, कस्टम सेवाएं और न्यूजीलैंड रक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान बरामद किया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने बताया कि 3.2 टन कोकीन न्यूजीलैंड के बाजार में 30 साल तक आपूर्ति करने के लिए काफी है. कोस्टर ने बताया कि कोकीन की यह बरामदगी देश में मादक पदार्थ के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इतना ड्रग न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के बाजार में एक साल तक खप सकता है।
कस्टम सेवा के नियंत्रक बिल पेरी ने बताया कि प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह काफी हद तक जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय अपराध समूह विभिन्न तरीकों से बाजार का आकलन कर रहा है। हमने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से सहयोग मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *