जिल बाइडेन ने कमला हैरिस के पति के होंठ चूमे, वायरल

WASHINGTON : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी, यानी अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने मंगलवार को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ को लिप किस किया। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत खोने के बाद बाइडेन पहली बार इसे संबोधित कर रहे थे। किस करती हुई दोनों की यह तस्वीर ट्वीट होने के बाद वायरल हो गई।
एक यूज़र ने लिखा, जिल बाइडेन ने अभी-अभी कमला हैरिस के पति को होंठों पर चूमा… कभी सोचा भी नहीं था…एक अन्य यूज़र ने हैरानी जताते हुए कहा, क्या जिल बाइडेन ने अभी-अभी कमला हैरिस के पति को होंठों पर चूमा…?
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकनों का बहुमत हो जाने के बाद विभाजित संसद में राष्ट्रपति जो बाइडेन के अहम संबोधन का यह पहला अवसर था, जिसमें उन्होंने रिपब्लिकन ‘मित्रों’ से सहयोग का आह्वान किया। बाइडेन ने संबोधन की शुरुआत नवनिर्वाचित हाउस स्पीकर केविन मैकार्थी का अभिवादन करने से की, जिसे दोनों प्रमुख पार्टियों से मिलकर काम करने के आग्रह का संकेत माना जा रहा है। राष्ट्रपति ने पहले अश्वेत पार्टी नेता तथा सदन में अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीस का भी अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *