दादाजी की सलाह पर खरीदा लॉटरी टिकट और रातोंरात बन गई करोड़ों की मालकिन

TORANTO कनाडा में एक 18 साल लड़की की जूलियट लैमौर की जिंदगी उस समय बदल गई जब उसे करोड़ों रुपये की लॉटरी लग गई। दरअसल लड़की स्टोर पर अपने लिए कुछ खरीदने गई थी। यहां उसके दादाजी ने उसे लॉटरी टिकट खरीदने की सलाह दी, मगर लड़की उलझन में थी कि क्योंकि उसे लॉटरी के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी। उसे नहीं मालूम था कि लॉटरी टिकट आखिर खरीदा कैसे जाएगा, मगर इस काम में दादाजी ने उसकी मदद की। लड़की ने फिर बेमन ओंटारियो लॉटरी और गेमिंग कॉर्पोरेशन से लॉटरी खरीदी और घर लौट आई और बाद में इसके बारे में भूल गई।
मगर एक दिन जूलियट लैमौर को उसके पड़ोसी ने बताया कि सात जनवरी को उसे लॉटरी लगी है। पड़ोसी की बात सुनने के लिए उसे याद आया कि उसने सचमुच एक लॉटरी खरीदी थी। इसके बाद जूलियट जानकारी जुटाने लगी कि क्या सचमुच उसकी लॉटरी लगी है। मगर उस समय होश उड़ गए जब पता चला कि उसे सचमुच 290 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। लूलियट इसके बाद खुशी-खुशी अपने घर पहुंची और परिवार को इसकी जानकारी दी। अब लॉटरी की राशि मिलने के बाद जूलियट ने अपने परिवार के लिए पांच मर्सिडीज खरीद डाली। उसने 100 करोड़ रुपये का एक चार्टर प्लेन और लंदन में 40 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला भी खरीदा। लड़की ने इसके अलावा भविष्य के लिए 140 करोड़ रुपये बचाकर रख लिए। लड़की ने कहा कि वो अपने पिता की मदद के लिए पैसे भी निवेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *