NEW DELHI : दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. वहीं हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी (snowfall) जारी रहेगी. इस बदलाव का कारण नया पश्चिमी विक्षोभ है. यह 28 फरवरी से कई क्षेत्रों में सक्रिय रहेने वाला है. वहीं 29 से 30 तक दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है. आईएमडी के अनुसार, इस तरह के बदलाव से तापमान में स्थिरता नहीं रहेगी. फरवरी के माह में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है.
आईएमडी ने 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया है. बारिश के अनुमान की बात करें तो 29 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में, उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में एक दिन 29 जनवरी को ओले के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की के साथ मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं देश के अन्य इलाकों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मरठवाड़ा के साथ कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी. इसके साथ हिमाचल के कई भागों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है.