अजब चोरी : घर की छत पर लगे मोबाइल टॉवर को ले उड़े चोर

PATNA : पटना में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि अब एक घर की छत पर लगा मोबाइल टावर ही चोरी हो गया। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जी बाग का है, जहां एक घर की छत पर लगे मोबाइल टॉवर की चोरी कर ली गई।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह मोबाइल टॉवर 2006 में लगाया गया था और एयरसेल कंपनी का था। लेकिन बाद में इसे जीटीएल कंपनी ने खरीद लिया था। दरअसल, मोबाइल टॉवर जिस मकान पर लगा था, वहां कुछ लोग पहुंचे और खुद को जीटीएल कंपनी का कर्मी बताकर 4 घंटे तक मोबाइल टॉवर खोल कर निकल गए। कंपनी के मैनेजर को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उनकी तरफ से पीरबहोर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मोबाइल टॉवर की कुल कीमत 8 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है। जीटीएल कंपनी के मैनेजर मोहम्मद शाहनवाज अनवर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, कंपनी द्वारा पहले अपने स्तर पर इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही थी, जिसमें 4 महीने लग गये और अब 4 महीने बाद पुलिस को मोबाइल टॉवर चोरी की सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *