भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जालंधर, (संजय शर्मा )-भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष व जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने आज अपने निवास स्थान पर नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, सनी शर्मा, उपस्थित थे।इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, जिला उपाध्यक्ष दविंद्र कालिया, मनीष विज, दविंद्र भारद्वाज, जिला सचिव अजय चोपड़ा, अमित भाटिया,को भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) की नई टीम में पदाधिकारी नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी।राकेश राठौर ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी की नीति के अनुरूप संगठन के कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विकास वादी और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजबूती और सक्रियता से काम कर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। उनको घर-घर तक पहुंचाएं।आए हुए सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने के लिए संपर्क अभियान चलाएंगे। इस मौके पर उपस्थित राजन शर्मा, हरविंदर सिंह गोरा, कुणाल गोस्वामी, नरेश दीवान, वरुण नागपाल ,विश्व महेंद्रु ,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *