के.एम.वी. की हैंडबॉल टीम ने हासिल किया सिल्वर मेडल

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय की हैंडबॉल टीम ने इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में से सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कन्या महाविद्यालय की हैंडबॉल टीम की खिलाड़ी छात्राओं कैप्टन रेनू सहित अलीशा, मनप्रीत कौर, नवप्रीत कौर, प्रिया, सीमा, गीता,आशा, जसमीन, प्रीति, कुमारी दावली प्रजापति, काजल एवं मेहक ने खेल के प्रति अपनी लगन एवं समर्पण को बखूबी प्रदर्शित किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा विभिन्न खेलो में शानदार प्रदर्शन के लिए सदा खिलाड़ी छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता रहता है. उन्हें संस्था के द्वारा हर वह सुविधा प्रदान की जाती है जिसके बल पर वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए ना केवल अपनी पहचान कायम कर सकें बल्कि विद्यालय के नाम को भी और गौरवान्वित करने के सक्षम बन सकें. इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मैडम बलदीना के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *