मुंबई, राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान की शादी बीते कुछ दिनों से खबरों में बनी हुई है। राखी सोशल मीडिया से लेकर पैप्स तक सबको सबूत दिखाती घूम रही हैं कि उनका निकाह आदिल से हो चुका है। वहीं आदिल इस मामले पर कुछ बोलने को राजी नहीं हो रहे थे। हालांकि अब आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद अनाउंस कर दिया है कि वह और राखी शादी कर चुके हैं। उन्होंने वजह भी लिखी है कि वह अब तक क्यों कुछ नहीं बोल रहे थे।
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी की तस्वीरें, मैरिज सर्टिफिकेट्स और कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। राखी सबको बता चुकी हैं कि उन्होंने आदिल से शादी कर ली है। वहीं आदिल इस पर चुप्पी साधे थे। अब आदिल ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उनकी और राखी की शादी की तस्वीर है। आदिल ने लिखा है, तो फाइनली घोषणा कर रहा हूं, मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने राखी से शादी नहीं की है। मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थीं, इसलिए शांत था। राखी हमें शादी मुबारक हो।