पाकिस्तान में मोटरसाइकिलों से ट्रक को क्यों दौड़ा रही भीड़?

इस्लामाबाद, पाकिस्तान पिछले कई वर्षों में सबसे गंभीर खाद्यान संकट का सामना कर रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि देश के कई हिस्सों में गेहूं के आटे की भारी कमी हो गई है। पिछले हफ्ते से, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में आटे के दाम आसमान छू रहे हैं। आटे का एक पैकेट 3000 पाकिस्तानी रुपए में बिक रहा है। पाकिस्तान की सड़कों पर आटे के लिए धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कई लोग मोटरसाइकिलों से आटे की बोरियां ले जा रहे एक ट्रक का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *