फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की नेपाल की जेल से जल्द होगी रिहाई

NEW DELHI : फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की नेपाल की जेल से जल्द रिहा होकर बाहर आ रहा है। सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज पिछले 19 सालों से जेल में सजा काट रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने सीरियल किलर चार्ल्स को उम्र के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है। चार्ल्स 2003 से जेल में बंद था चार्ल्स ने 2 अमेरिकी पर्यटकों की हत्या की थी। अदालत ने रिहा होने के 15 दिनों के भीतर उसके निर्वासन का भी आदेश दिया है।
काठमांडू की सेंट्रल जेल में चार्ल्स 21 साल की कैद काट रहा था, जिसमें अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए 20 साल और फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए एक साल और 2000 का जुर्माना शामिल है। शोभराज को 1975 में काठमांडू और भक्तपुर जिला अदालतों ने दो हत्याओं का दोषी पाया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2010 में काठमांडू जिला अदालत द्वारा उसे सुनाई गई उम्रकैद की सजा का समर्थन किया था।
चार्ल्स शोभराज पर बॉलीवुड में ‘मैं और चार्ल्स’ के नाम से फिल्म भी बनी है। कहा जाता है कि उनसे अधिकतर विदेशी टूरिस्ट महिलाओं की हत्या की। वो भारत घूमने आने वाली महिला टूरिस्ट को नशीली दवाएं देता था उनसे प्रेम संबंध बनाकर उनकी हत्या कर देता था। 1986 में वो तिहाड़ जेल से भी भागा था। बाद में पकड़ा तो सजा पूरी कर वह फ्रांस चला गया था। 2010 में उसने अपनी भारतीय-नेपाली दुभाषिया निहिता बिस्वास से जेल में शादी कर ली। शादी के समय निहिता 20 साल की थी, चार्ल्स 64 साल का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *