HOSHIARPUR : CM भगवंत मान आज होशियारपुर के दौरे पर पहुंचे। इस मौके सीएम मान ने होशियारपुर-टांडा रोड स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा बंद करवा दिया। जानकारी है कि इस टोल प्लाजा की मियाद खत्म हो चुकी थी। सीएम मान ने आज इस टोल प्लाजा को जनता को सौंप दिया। दरअसल इस टोल प्लाजा की 15 साल की मियाद पूरी हो चुकी थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सारे टोल प्लाजा के लिए ऐलान किया है कि हर कोई टोल प्लाजा अपनी एक्सपायरी तारीख लिख कर टोल प्लाजा पर लगाएं।