जालंधर, आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल लोगों का हाल जानने के लिए लतीफपुरा में पहुंचे है।बातचीत करते हुए कहा कि आप सरकार के राज में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को लेकर वह सरकार से बातचीत करेंगे। आप सरकार पर आरोप लगाते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में आप सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर जैसी कोई व्यवस्था उन्हें दिखाई नहीं दे रही। हाल ही में नकोदर में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं कपड़ा व्यापारी टिमी के साथ उनके गनमैन मनदीप की बदमाशों ने हत्या कर दी। अभी वह कांस्टेबल मंदीप के गांव कोटली गाजरी शाहकोट में जाकर परिवार वालों से दुख सांझा करके आए है।