शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन

TARN TARAN : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का आज निधन हो गया। वह पिछले 3 दिनों से चंडीगढ़ पी.जी.आई. में भर्ती थे, आज उन्होंने यहीं पर आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार तरनतारन के पैतृक गांव ब्रह्मपुरा में ही किया जाएगा। उनके निधन पर अकाली दल की सीनियर लीडरशिप ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा लोक सभा हलका खडूर साहिब से सांसद भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *