FAZILKA: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हर दिन बॉर्डर एरियों पर ड्रोन गतिविधियां सामने आ रही हैं। सरहदों पर हेरोइन सहित कई नशीले पदार्थ भी बरामद हो रहे हैं। आज फिर फाजिल्का सरहद पर जलालाबाद इलाके में ड्रोन दिखाई दिया।
BSF की तरफ से छह राउंड फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वहां उन्हें एक ड्रोन दिखाई दिया जिसके बाद बीएसएफ ने फायरिंग की और ड्रोन वापस लौट गया।