MUMBAI : अपनी अगली फिल्म डेंजरस को लेकर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अब कुछ ऐसा कर दिया है जिससे वो खूब ट्रोल हो रहे है। राम गोपाल वर्मा एक ऐसे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ अजीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब थू-थू भी हो रही है। बता दें, राम गोपाल वर्मा अब बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रहते हैं। याद दिला दें कि साल 2021 के अगस्त में भी एक लड़की के साथ वह अश्लील तरीके से डांस करते दिखे थे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ी थी। राम गोपाल का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो पहले एक एक्ट्रेस के पैर को चूमते हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वहीं उस एक्ट्रेस के पैरों की उंगलियों को चाटते हैं।