पुलिस प्रशासन द्वारा कारवाई ना करने के कारण सुभाष गोरिया देंगे धरना

जालंधर, (संजय शर्मा )-समाज सेवी कट्टरहिन्दू नेता सुभाष गोरिया उनकी बेटी एडवोकेट जसलीन गोरिया बेटे हर्षित गोरिया उनके कार्यलय के मैनेजर पंकज मैंगी को विदेशी नंबर से वट्सप वीडियो कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकिया दी गई।सुभाष गोरिया के बयानों पर थाना 5 में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया और उनके मैनेजर पंकज मैंगी को मिली धमकियों की शिकायत थाना भार्गव कैंप में दर्ज की गई।परन्तु सुभाष हिन्दू नेता सुभाष गोरिया की सुरक्षा को पुलिस यकिनि नही बना पाई यह शब्द शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख बलबीर गोरिया ने कहे उन्होंने कहा कि समाज सेवी हिन्दू नेता सुभाष गोरिया कई बार पुलिस कमिश्नर डी सी पी,ए डी सी पी 1 और जालंधर वेस्ट के ए डी सी पी से संपर्क कर चुके है।परंतु प्रशासन ने आश्वासन पर आश्वासन ही दिया पर उनकी सुरक्षा को यकिनि नही बनाया गया।धमकिया देने वाला लगातार हिन्दू नेता सुधीर सूरी के बाद अब सुभाष गोरिया को अपना निशाना बनाने की धमकी दे रहा है और प्रशासन मुग्दर्श बना हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रशासन को 7 दिसंबर तक का समय दिया गया था कि धमकी देने वाले की पहचान की जाए और उसे काबू किया जाए परन्तु किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उसे काबू क्या करना था उन्होंने सुभाष गोरिया को मिलना भी संभव नही समझा जिस मुद्दे को लेकर 8 दिसंबर सुबह 12 बजे काला संघा रॉड कांशी नगर नज़दीक बालक की चक्की के पास धरना लगाया जाएगा जब तक सुभाष गोरिया व उनके परिवार को धमकिया देने वाला काबू ना किया गया तो धरना उठाया नही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *