आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक कथित रूप से असफल प्रेम प्रसंग के कारण 20 वर्षीय एक दंत चिकित्सक छात्रा की हत्या कर दी गई. हत्यारे सॉफ्टवेयर पेशेवर ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी और सोमवार देर रात स्थानीय लोगों द्वारा उस पर काबू पाने से पहले उसने अपना हाथ काट लिया था. उसे पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस के मुताबिक- पीड़िता तपस्वी विजयवाड़ा में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) तृतीय वर्ष की छात्रा थी.
वह कहां रह रही है यह जानने के बाद, ज्ञानेश्वर सोमवार की रात तक्केल्लापाडु गया और उससे बात करने की कोशिश की. जहां दोनों के बीच बहस हो गई, उसके बाद ज्ञानेश्वर ने सर्जिकल चाकू निकाला और तपस्वी का गला काट दिया. इस दौरान तपस्वी की सहेली भयभीत होकर बाहर भाग गई और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी. ज्ञानेश्वर खून से लथपथ तपस्वी को बगल के कमरे में घसीटकर ले गया और स्थानीय लोगों के आने से पहले उसे बंद कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों को देख उसने अपना भी हाथ काट लिया. स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. इस बीच खून से लथपथ छात्रा को गुंटूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पेड़काकनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.