अफगानिस्तान एक बार फिर भीषण धमाके से दहला, 5 की मौत

KABUL : अफगानिस्तान एक बार फिर से भीषण बम धमाके से कांप उठा है और आतंकवादियों ने एक तेल कंपनी के वाहन को बम धमाके में उड़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बम धमाका उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में हुआ है, जहां एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन को आतंकवादियों ने बम धमाके में उड़ा दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी बल्ख प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने कहा कि आज सुबह करीब 7 बजे बल्ख में एक बस में धमाका हुआ, जो हेयरटन ऑयल के कर्मचारियों की थी।
हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है, कि इस बम धमाके के पीछे किसका हाथ है, लेकिन अफगानिस्तान में हाल के महीनों में शहरी केंद्रों में कई हमले हुए हैं, जिनमें से कुछ का दावा इस्लामिक स्टेट ने किया है।

अफगानिस्तान: बस विस्फोट 7 लोगों की मौत
अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में मंगलवार सुबह सरकारी कर्मचारियों की एक बस में विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय पुलिस विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर विस्फोट उस वक्त हुआ, जब मजार-ए-शरीफ शहर के पुलिस जिला-3 में हिरातन सीमावर्ती शहर के पेट्रोलियम निदेशालय के कर्मचारियों की एक बस अपने कार्यालय जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *