UNDER GARMENT में छुपाये सोने समेत 3 काबू

MUMBAI : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज International Airport पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए अंडरगारमेंट्स में सोना छुपाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 2 व 3 दिसंबर की दरम्यानी रात को हुई। एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, तीन यात्रियों को 1,872 ग्राम सोने के पाउडर को विशेष रूप से डिजाइन किए गए अंडरगारमेंट्स में छुपाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि 2,840 ग्राम सोना विमान के शौचालय में तलाशी के दौरान बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *