जालन्धर, (संजय शर्मा )-आज पण्डित दीनदयाल उपाध्य स्मृति मंच की और से अविनाश सिंगला की अध्य्क्षता में भारत माता के महान सपूत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई के जन्मदिन को लेकर एक विशाल बैठक का आयोजन लक्ष्मी पूरा में किया गया।कार्यक्रम का शुभ आरंभ देशभक्ति का गीत जो अपने देश कॉम के रखवाले होते है गा कर किया गया।बैठक के दौरान निर्णय किया गया कि 25 दिसंबर को जालंधर में लक्ष्मी पूरा के महाराजा अग्रसेन पार्क में भारत के महान सपूत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई जी के जन्म दिन पर एक विशाल कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमे पंजाब में दिन ब दिन बड़ते नशा और धर्मपरिवर्तन को रोकने का फैंसला करते हुए जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के बारे में कहा जाता है की पंजाब भारत का पहरेदार के साथ साथ भगवान वाल्मीकि जी की तपो भूमि है और दसम गुरुओ की चरण छू धरती है । पंजाब की धरती से कई क्रांतिवीर जैसे शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह, लाला लाजपतराय आदि ने भारत की आजादी के लिऐ अपनी कुर्बानी दी ।गुरु तेग बहादुर जी और उनके शिशुओ में भाई मति दास, भाई सती दास, भाई दयाला जी ने धर्मपरिवर्तन के खिलाफ अपनी कुर्बानी दी । गुरु गोबिंद सिंह जी के चारो लाल भाई फतेह सिंह, भाई जोरावर सिंह, भाई अजीत सिंह और भाई जुझार सिंह जी। ने धर्मांतरण के खिलाफ अपनी कुर्बानी दी । भाई फतेह सिंह जी ,भाई जोरावर सिंह जी को अपना धर्म नही बदला इसके कारण उनको दीवार में चिन दिया गया लेकिन धर्म नही बदला ।उन्होंने कहा आज लोग चंद पैसों के कारण अपना धर्मपरिवर्तन कर रहे हैं।उन्होंने कहा नोजवानो को पंजाब को बचाने के लिए नशा और धर्मपरिवर्तन को रोकने के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर पर प्रशान्त गंभीर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इसलिये 25 दिसंबर को अटल जी के जन्म दिन पर धर्मपरिवर्तन न हो,, लोग नशो से मुक्त हो उसके बारे में लोगो को जागरूक करने के लिऐ कार्यक्रम रखा गया है आप सब लोग इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हो।इस अवसर पर अविनाश सिंगला, डॉ कमल, रमेश सिंगला,मुकेश धवन,रमन दादा,सुरिंदर अग्गरवाल, संजीव सिंगला, केशव,शिवम, हरविंदर सोहल मौजूद रहे।