जालंधर, (संजय शर्मा )-आज बुधवार को उनके बेटे हर्षित गोरिया को भी विदेशी नंबर +34637409016 से उसके वट्सप नंबर पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी गई।धमकी मिलने की खबर मिलते ही शिव सेना राष्ट्रहित के सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यलय में पहुंच गए।जहाँ उन्होंने तरुन्त प्रेस कांफ्रेंस बुला ली प्रेस कांफ्रेंस में सुभाष गोरिया अपनी पत्नी परवीन गोरिया,भाई बलबीर गोरिया,बेटे हर्षित गोरिया के साथ बैठे जहाँ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रही है।उन्होंने कहा कि लगातार मुझे विदेशी फोनो पर जान से मारने की धमकिया मिल रही है और आज तो हद हो गई कि मेरे बेटे को भी उसी नंबर से जान से मारने की धमकी का मैसेज आ गया।जिसकी सूचना तरुन्त मैने ए सी पी वेस्ट और थाना प्रभारी परविंदर सिंह थिंद को दे दी है।गोरिया ने कहा कि पंजाब में फिर 1984 वाला काला दौर अपने पैर फसा रहा है।4 नवंबर को अमृतसर में पुलिस की मैजूदगी में हिन्दू नेता सुधीर सूरी का कत्ल कर दिया गया।उसके बाद लगातार हिन्दू नेताओ को धमकिया मिलनी शुरू हो गई।जिसकी शिकायत मैने पुलिस कमिश्नर जालंधर को मिलकर दी।परन्तु उसपर कोई गौर नही किया गया ना ही सुरक्षा को यकीनी बनाया गया और एक सप्ताह से लगातार मुझे जान से मारने की धमकिया मिल रही है।जिसकी शिकायत देने के बाबजूद भी कोई दोषी काबू नही किया गया।गोरिया ने कहा कि अगर मुझे जा मेरे परिवार का कोई नुकसान होता है तो उसकी सारी जिम्मेवारी जालंधर प्रशासन की होगी।इस अवसर पर जीवन प्रभा महिला प्रमुख,पंजाब प्रभारी नीरू टँडा ,चेयरपरसन आशा मसीह,अध्यक्ष प्रीति भगत,डॉ सिमा,जिला प्रभारी नीलम मल्होत्रा,अध्यक्ष अवनीता भगत,आशा डोगरा,खरैती लाल,एस पी भटी,सुदिष्ट पंडित,पंकज मैंगी, तरसेम भगत,बलबीर सोढ़ी,पंजाब प्रवक्ता ज्योतिका वर्मा,मुकेश वर्मा,मंजीत सोढ़ी,गुरबक्श कौर महमी आदि भी मैजूद रहे।