श्रद्धा हत्याकांड को लेकर रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी आफताब ये कबूल कर चुका है कि उसी ने हत्या को अंजाम दिया और श्रद्धा के कई टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए. अब इस मामले में उस लड़की का बयान सामने आया है, जिसे श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब अपने फ्लैट में लाया था. ये लड़की तब उस फ्लैट में आई थी जब आफताब ने फ्रिज में श्रद्धा के टुकड़े रखे थे. इस लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसे इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि इस फ्लैट में किसी की हत्या कर शव के टुकड़े रखे गए हैं.
इस लड़की ने पुलिस को ये भी बताया कि आफताब ने उसे 12 अक्टूबर को एक अंगूठी भी गिफ्ट की थी. बताया जा रहा है कि ये रिंग श्रद्धा की थी, जिसे उसकी हत्या के बाद आरोपी आफताब ने अपनी दूसरी दोस्त को गिफ्ट कर दिया. ये लड़की पेशे से एक डॉक्टर बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *