गोगुंदा थाना इलाके में छह लोगों के शव मिले

जयपुर, उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाके में आज सवेरे एक साथ छह लोगों के शव मिले हैं। इन छह लोगो में दम्पत्ति और चार बच्चे शामिल है। हत्या की गई है या फिर सभी ने सामूहिक रूप से सुसाइड़ किया हैए इस बारे में जाचं पड़ताल की जा रही है। गोगुंदा पुलिस ने बताया कि झाड़ोली कस्बे के गोल नेड़ी गांव का यह पूरा मामला है। गोगुंदा पुलिस ने बताया कि आज सवेरे इस बारे मं सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो परिवार की लाशें बिखरी थीं। कुछ के चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल सभी शवों को नजदीकी राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। साथ ही घर को सील कर दिया गया है। मौके पर फोरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने परिवार की पहचान उजागर नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में सुसाइड़ का अनुमान लगाया जा रहा हैं सभी के शवों को मुर्दाघर में रखवाने के बाद घर से कुछ सबूत भी फोरेसिंक टीम ने जमा किए हैं। बच्चों के बारे में भी अलग से जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *