फेसलिफ्ट वर्जन में पेश हुई किआ सेल्टोस, क्रेटा को मिलेगी तगड़ी टक्कर

साउथ कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय मिड साइज एसयूवी सेल्टोस को फेसलिफ्ट वर्जन में पेश कर दिया है. इस कार में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं, जिसमें इस कार के मौजूदा वेरिएंट्स के मुकाबले इंटीरियर और एक्सटीरियर में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा. इस कार को अब एक नया स्पोर्टी लुक दिया गया है. भारत में यह कार इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी हुडई क्रेटा को तगड़ा मुकाबला देगी. साथ ही यह कार भारतीय बाजार में स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन, मारूति ग्रैंड विटारा को भी टक्कर देगी. यह नई कार अभी यूएस के ऑटो शो में पेश की गई है. यह कार भारत में 2023 में आ सकती है इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें नए डिजाइन के हेडलैंप्स, नए एंगुलर डिजाइन के एलईडी डीआरएल लाइट्स, सामने की ओर एक बड़ा ‘टाइगर नोज’ ग्रिल मिलेगा. साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें पीछे की ओर नए LED टेल लाइट्स भी दिए गए हैं. इस कार को नए प्लूटन ब्लू पेंट स्कीम में तैयार किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *