उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक नेताओं में शामिल है. लोग उन्हें सनकी तानाशाह कहकर भी बुलाते हैं. किम के इतने दुश्मन हैं कि वो बेहद गुप्त जीवन व्यतीत करते हैं. उनके परिवार के मेंबर के बारे में भी दुनिया बहुत कम ही जानती है. परिवार में किम जोंग-उन के बाद उनकी छोटी बहन किम यो-जोंग कभी कभार मीडिया के सामने आ जाती है. हालांकि अब दुनिया सनकी तानाशाह की बेटी को भी पहचानने लगी है. किम खुद ही अपनी बेटी को दुनिया के सामने लेकर आए. किम जोंग उन शुक्रवार को पहली बार अपनी बेटी को दुनिया के सामने लेकर आए. किम उसे अपने साथ सैन्य हथियार दिखाने के लिए लेकर आए थे. नार्थ कोरिया के सरकारी चैनल KCNA ने किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी की तस्वीर को पूरी दुनिया को दिखाया. तस्वीर में किम जोंग अपनी बेटी को सैन्य हथियार दिखा रहे हैं. इस दौरान बेटी भी अपने पिता का हाथ पकड़ हुए है. सरकारी चैनल ने बेटी का नाम नहीं बताया है.