शिव सेना नेता सुधीर सूरी को मिले शहीदी का दर्जा : सुभाष गोरिया

जालंधर, शिव सेना टकसाली के प्रमुख सुधीर सूरी की हत्या के बाद पंजाब के सभी हिन्दू संगठनों में मातम छाह गया और पंजाब बंद का एलान किया गया।शिव सेना राष्ट्रहित के संस्थापक सुभाष गोरिया ने कहा कि 2 दिन पहले ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अमृतसर कि पुलिस को हत्या की आशंका का अलर्ट जारी किया था।उसके बाबजूद भी पुलिस ने इसे हल्के में लेते हुए 20 पुलिस सुरक्षा कर्मचारियों की मौजूदगी में शिव सेना टकसाली के प्रमुख सुधीर सूरी की हत्या संदीप सिंह सनी ने धड़ा-धड़ फायरिंग कर-कर दिया।पुलिस वहाँ मुग्दर्श बनकर देखती रही।गोरिया ने कहा कि मौके पर शिव सैनिको ने ही सुधीर सूरी के कातल को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस के हवाले किया।गोरिया ने कहा कि ए सी पी रैंक और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या हुई।जो शक के घेरे में आती है।गोरिया ने कहा कि शिव सेना राष्ट्रहित शिव सेना टकसाली को अपना समर्थन देती है।जब तक सुधीर सूरी को शहीदी का दर्जा नही मिलता और अँगेली व्रते वाले पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नही हुई तो शिव सेना राष्ट्रहित कड़े कदम उठाएगी।जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।सुभाष गोरिया ने कहा कि पुलिस को खुफिया एजेंसियों के द्वारा अलर्ट का आशंका थी।उसके बाबजूद भी अमृतसर की पुलिस गंभीर नही थी।इस मामले की निरपेक्ष जांच सेंटर की एजंसियों द्वारा करवाई जाए।उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था वाली कोई चीज़ नही है कबडी खिडारी संदीप सिंह,गायक सिधु मौसे वाला का कत्ल किया गया और अब पंजाब के हिंदुओं की आवाज़ बुलंद करने वाले शिव सेना टकसाली के प्रमुख सुधीर सूरी को पुलिस की मौजूदगी में ही गोलिया मारकर उनका कत्ल कर दिया गया।जिसके पीछे पंजाब को दहलाने के लिए आई एस आई ने अमृतपाल सिंह को भेजा है।उन्होंने कहा कि मरने के बाद पुलिस उनके परिवार वालो को सुरक्षा प्रदान कर देती है।जब इनपुट होती है तब उन्हें सुरक्षा प्रदान नही करते अब तो सुरक्षा से भी विश्वास उठ गया है।क्योंकि जब सुधीर सूरी की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने फायरिंग कर रहे आंतकियों के ऊपर फायर करने की बजाए वहाँ से आगे पीछे हो गए और शिव सैनिको ने जवाबी कार्रवाई में फायर निकाले गोरिया ने कहा कि जब तक इन मुलाजिमों के ऊपर भी कार्रवाई नही होतो तब तक हम चुप नही बैठेंगे।इस मौके शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख बलबीर गोरिया,जिला प्रभारी राजीव वर्मा,जिला प्रमुख अमित ठाकुर आदि भी मैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *