चारु असोपा का करण मेहरा के संग रोमांस? राजीव ने बताया कि चारु की मां ने ही करण मेहरा के साथ उनके रोमांस का खुलासा

चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच शादी के बाद से ही अनबन की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। कई बार उनके तलाक की खबरें आ चुकी हैं। दोनों एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं और मीडिया में बयान भी दे रहे हैं। चारु के घरेलू हिंसा और धोखेबाजी के आरोपों के बाद अब राजीव ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि चारु हमेशा विमन कार्ड खेलती रहती है। उनके आरोप बेहद शर्मनाक हैं। राजीव ने चारु और करण मेहरा के रोमांस की बात भी कही।चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच बात एक बार फिर से बिगड़ गई है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान राजीव ने काफी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, वह हर वक्त महिला कार्ड खेलना चाहती हैं। वह अपना दिमाग और अपने लिए मेरा सम्मान खो चुकी हैं। उनके पास कोई सबूत नहीं है लेकिन ईगो आसमान छू रहा है। मेरा पूरा परिवार उन्हें मुझसे ज्यादा प्यार करता है, फिर भी इतने शर्मनाक आरोप लगा रही हैं। मैं इस टॉर्चर और अपमान के लिए उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।बातचीत के दौरान राजीव ने एक वॉइस नोट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, एक ध्यान देने वाली बात यह है कि टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ रोमांस का खुलासा चारु की मां ने मुझे वॉइस नोट भेजकर किया था। चारु ने उनके साथ एक रोमांटिक रील बनाई थी। वह मुझ पर चीटिंग और उन पर शक करने का आरोप लगाती हैं। जब राजीव से करण के बारे में पूछा गया तो बोले, मुझे करण के बारे में उनकी मां के वॉइस नोट से ही पता चला। मुझे नहीं पता था कि उनके बीच क्या चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *