जोधपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से मची सनसनी

जोधपुर शहर में एक युवक का सनसनीखेज खूनी खेल सामने आया है। युवक ने अपने माता-पिता व दो बेटों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जोधपुर के लोहावट गांव की है। यहां एक युवक ने मां-बाप व दो बेटों की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया और खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस के अधिकारी व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।

जोधपुर के लोहावट क्षेत्र में शुक्रवार को सनकी युवक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। लोहावट के पीलवा गांव में एक कुएं से एक साथ पांच शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक ने अपना पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। साथ ही खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। लोहावट थाना अधिकारी बद्री प्रसाद ने बताया कि किसान शंकरलाल ने पहले अपने पिता सोनाराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनको घायल कर दिया और मौके से भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *