बंदूकधारी ने गोलियाँ चलाईं

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान पर गुरुवार को एक बंदूकधारी ने गोलियाँ चलाईं और उन्हें घायल कर दिया. इस गोलीबारी इमरान की पार्टी तहरीके इंसाफ़ के 14 कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं और एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है. इमरान ख़ान लाहौर के शौकत ख़ानम अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी टांग में लगी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया है. आज इमरान ख़ान ने अपनी पार्टी की एक बैठक बुलाई है, जिसमें वो अपनी आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे. इमरान ख़ान की तहरीके इंसाफ़ पार्टी लाहौर से इस्लामाबाद तक एक लॉन्ग मार्च कर रही है. पार्टी चाहती है कि पाकिस्तान में जल्द से जल्द आम चुनाव हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *