बच्चे की लाश लेक में त नजर आई

चंडीगढ़, सुखना लेक पर करीब 6 साल के बच्चे (मेल चाइल्ड) की लाश मिली है। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि बच्चे की उम्र 6 से 8 वर्ष प्रतीत हो रही है। बच्चे की लाश लेक में तैरती नजर आने पर उसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। शव को सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। लेक चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे की लाश सुखना लेक पर रेगुलेटरी एंड पर पानी में मिला। यह रास्ता लेक के पीछे जंगली इलाके की तरफ जाता है। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि अगर किसी का बच्चा गुमशुदा हो या जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह सुखना लेक चौकी पर संपर्क कर सकता है। वहीं, बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस स्थानीय लोगों से भी संपर्क में जुटी हुई है। बता दें कि सुखना लेक के पीछे किशनगढ़ गांव है और वहां बड़ी आबादी है, जिसमें पूर्वांचल के लोग भी रहते हैं। पुलिस मामले को हत्या मान कर भी चल रही है। इतनी छोटी उम्र के बच्चे का अकेले इस तरह लेक पर आना भी संदेहास्पद लग रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *