जालंधर, (संजय शर्मा)- शिवसेना राष्ट्रवादी तांगड़ी ग्रुप ने आज जिला प्रधान मुनीश बाहरी की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का बलिदान दिवस बड़ी श्रदा के साथ शाखा कार्यालय में मनाया गया | कार्यक्रम में पंजाब प्रधान विनय कपूर और पंजाब चेयरमैन कपिल भारद्वाज विशेष रूप में उपस्थित हुए | इस मोके वहा मुनीश बाहरी, विनय कपूर कपिल भारद्वाज ने कहा की अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी उन अमर शहीदो को नमन करती है | जिन्होंने पंजाब की अमन शांति के लिए अपने प्राणो की आहुति दी | इंदिरा गाँधी ने पंजाब की अमन शांति के लिए अपने प्राणो की आहुति दी | शिवसेना राष्ट्रवादी ऐसे जाबाज योद्धाओ को नमन करती है | जिन्होने अपने खून का एक एक कतरा पंजाब की अमन शांति और देश की एकता अखंडता के लिए बहा दिया | आज हम पंजाब पंजाब में अगर अमन शांति से घूम रहे है तो यह सब उनकी ही देन है | इस मोके सभी शिवसेनिको ने 2 मिनट का मोन रखकर स्वर्गीय इंदिरा गाँधी जी को श्रदा सुमन अर्पित किये और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शपथ ली | इस मोके वहा जिला वाईस प्रधान रुस्तम भारद्वाज, सेंटरल इंचार्ज पुनीत सरीन, विश्व शर्मा, रमन बाहरी, महिला विंग से सरबजीत कौर, काजल, और बाकि शिवसैनिक मजूद थे |