जडचर्ला: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे. राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह जडचर्ला से पदयात्रा शुरू की और उनके 22 किलोमीटर का सफर तय करने की उम्मीद है. तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का यह पांचवां दिन है.