पुलिस ने रशियन लड़की अरेस्ट किया

जालंधर, CIA स्टाफ की पुलिस ने 66 फीट रोड़ पर स्थित पॉश सोसाइटी में रेड की है। जहां से पुलिस ने रशियन लड़की को अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि रशियन लड़की का वीज़ा साल 2017 में खत्म हो चुका है तथा उसने यहां पर जाली दस्तावेज तैयार किए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट के CIA स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि रशियन लड़की उक्त फ्लैट्स में रह रही है। उसका वीज़ा खत्म हो चुका है। यह रशियन लड़की अवैध कामों से संबंधित है। उक्त लड़की के पास से भारतीय आईडी प्रूफ भी मिले हैं। खुलासा हुआ है कि लड़की ने इन जाली आईडी प्रूफ के आधार पर ही बैंक अकाउंट भी खुलवाया हुआ है। रशियन लड़की क्या काम करती है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। ये भी पता चला है कि वे काम के सिलसिले में जम्मू भी आती जाती रहती है। CIA इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *