नगर निगम के प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने पीजी मालिक पाली को नोटिस थमाया

जालंधर, नगर निगम के प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने आज पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के खासमखास पाली को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि ओल्ड जवाहर नगर में चल रही पीजी का प्रापर्टी टैक्स तत्काल जमा करवाई जाए। इस नोटिस को लेकर प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह खुद मौके पर पहुंचा।
ओल्ड जवाहर नगर में पाली नामक व्यक्ति की इमारत में पीजी चल रही है। जांच करने पर पता चला कि वहां अभी दो कमरे में अलग-अलग लड़के रहे हैं, बाकि में ताला लगा था। जिस पर पीजी मालिक पाली को नोटिस थमाया गया है।
नगर निगम के अधिकारी अब राजिंदर बेरी के चहेते लोगों के अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन करने पर उतर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *