पंचांग के अनुसार आज 29 अक्टूबर 2022, शनिवार का दिन ग्रहों की चाल की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. आज शनि देव की पूजा का उत्तम दिन है. इस दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? आइए जानते हैं आज का राशिफल
आज दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपका व्यापार में फंसा हुआ धन आपको प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. आप आज अपने मन की इच्छा को जीवनसाथी से जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी करने की पूरी कोशिश करेंगी. आप अपने घर के लिए आज किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं. परिवार में लोग आज आपकी बात का पुरा मान सम्मान रखेंगे.