आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ हो चुकी है. चार दिवसीय यह पर्व 31 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान कई तरह के प्रसाद तैयार किए जाते हैं. इनमें ठेकुआ, गन्ना, चकोतरा, चावल के लड्डू, केला शामिल होते हैं. ये प्रसाद पौष्टिक पदार्थों से भरे होते हैं और बदलते मौसम में शरीर को सेहतमंद रखते हैं. इसमें शामिल हर चीज सुपरफूड है.