मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों के एक साथी को हथियारों सहित किया काबू

मोहाली, पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल है। मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों के एक साथी को हथियारों सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि उनकी टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम ले तहत कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ़ बाबा और जसपाल सिंह उर्फ़ जस्सी की गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 32-30 बोर के 5 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और एक हौंडा सिटी कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव बीजो, जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *