के.एम.वी. के उभरते हुए एंटरप्रेन्योर्स की रचनात्मकता की शहर वासियों ने की भरपूर सराहना

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-के.एम.वी. के उभरते हुए एंटरप्रेन्योर्स की रचनात्मकता की शहर वासियों ने की भरपूर सराहनाभारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय दिवाली एक्स्ट्रावैगेंज़ा एग्जिबिशन-कम-सेल का सफलतापूर्वक संपन्न हुई. विरसा विहार, जालंधर में आयोजित हुई इस प्रदर्शनी में विद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिज़ाइनिंग, कॉस्मेटोलॉजी विभाग, फाइन आर्ट्स विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंचार, विभाग, होम साइंस विभाग के साथ-साथ दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत कार्यशील टैक्सटाइल डिज़ाइन एंड अपैरल टेक्नोलॉजी विभाग, रिटेल मैनेजमेंट विभाग एवं हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग की छात्राओं की रचनात्मकता को एक उत्तम मंच प्रदान किया गया जिसकी शहर वासियों के द्वारा भरपूर सराहना की गई. विद्यार्थियों को रोज़गार प्राप्ति के काबिल बनाने के मकसद के साथ बेहद शानदार ढंग से आयोजित हुई इस एग्जीबिशन में दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र इस एग्जीबिशन-कम-सेल में छात्राओं द्वारा बनाई गई मिठाईयां एवं विभिन्न व्यंजनों के इलावा दीए, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, सूट, साड़ियां, जूट बैगज़, टॉवल सेट, कुर्तियां, टेबल रनर्स, जेल कैंडल्स, हर्बल साबुन, बेड शीट्स, कुशन कवरज़, पेंटिंगज़, घरेलू सजावट का विभिन्न सामान आदि प्रदर्शित करने के साथ-साथ बेचा भी गया . समूह शहर वासियों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों से लोगों ने एग्जीबिश-कम-सेल में बढ़ चढ़कर पहुंचते हुए के.एम.वी. के उभरते हुए उद्यमियों का जहां हौसला बढ़ाया वहीं साथ ही खूब खरीदारी भी की. मैडम प्रिंसिपल ने विभिन्न विभागों की एक संयुक्त प्रयास की सफलता के लिए सभी को मुबारकबाद दी और बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रतिबद्ध संस्था कन्या महा विद्यालय के द्वारा सदा ऐसे प्रयत्न किए जाते रहते हैं जिनके छात्राओं की कला एवं सृजनात्मकता को और अधिक निखार आ जा सके तथा यह एग्जीबिशन-कम-सेल जैसे महत्वपूर्ण आयोजन इस दिशा की ओर लिए गए महत्वपूर्ण सफल कदमों में से एक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *