मेनोपॉज के दौरान मूड स्विंग और हॉट फ्लैश की समस्या होती रहती

नई दिल्ली, जब महिलाओं के मासिक धर्म या पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाते हैं तो उस अवस्था को मेनोपॉज यानी मेनोपॉज कहते हैं। हालांकि, यह एक नेचुरल प्रोसेस है लेकिन पीरियड्स बंद होने के बाद महिलाओं को डिस्‍टर्ब कर सकता है। मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं को एस्ट्रोजन के लेवल में गिरावट और वजाइना के खुलने में शारीरिक परिवर्तन का अनुभव होता है, जो सूखापन और मूत्र पथ के संक्रमण जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। इस दौरान आपको वजाइनल संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

अगर आप मेनोपॉज की उम्र पर हैं और उस दौरान पेशाब करने से आपके वजाइनल एरिया पर जलन हो सकती है। यह सामान्य प्रकार की जलन नहीं होती जो आमतौर पर डिहाइड्रेशन के कारण होती है। मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल गिर जाता है जिससे यह समस्या हो जाती है। अगर दर्द असहनीय हो तो डॉक्टर से सलाह लें। यह कई कारणों से हो सकता है। योनि का सूखापन, पेल्विक क्षेत्र के आसपास जकड़न और संक्रमण, ये सभी आमतौर पर मेनोपॉज के दौरान देखे जाते हैं और इनमें से कोई भी दर्दनाक सेक्स का कारण हो सकता है। इसलिए अगर आप सामान्य से थोड़ा ज्यादा दर्द महसूस करते हैं, तो तुरंत अपनी डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *