लंबी अवधि में शेयर बाजार के निवेशकों को अधिक मुनाफा होता है। इस मुनाफे में डिविडेंड, बोनस शेयर, शेयरों की बायबैक, राइट्स इश्यू आदि जैसे कई अन्य तरीके शामिल होते से हैं जिससे निवेशकों को फायदा होता रहता है। इस वीक तीन कंपनी के शेयर एक्स-बोनस में ट्रेड करेंगे। ये शेयर हैं- यू एच जावेरी (U H Zaveri), रीजेंसी फिनकॉर्प (Regency Fincorp) और एटम वाल्व्स (Atam Valves)।