सुम्बुल तौकीर खान के पिता ने आकर काफी नेगेटिव बातें सुनाईं

नई दिल्ली, बिग बॉस 16 के शुक्रवार के वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने आए सुम्बुल तौकीर खान के पिता। सुम्बुल के पिता को एक्ट्रेस को गाइड करने के लिए बुलाया गया जबकि आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। सुम्बुल के पिता ने शालीन भनोट और टीना दत्ता की खूब क्लास लगाई। उन्होंने शालीन को सुम्बुल का तमाशा बनाने और टीना पर सुम्बुल की इमेज खराब करने का आरोप लगाया। कई यूजर्स ने सुम्बुल के पिता को सपोर्ट किया तो वहीं कुछ ने इसे गलत बताया। अब इन सबके बीच टीना दत्ता के पिता का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने अपनी बेटी का सपोर्ट करते हुए सुम्बुल के पिता पर तंज कसा है। टीना के पिता ने कहा, ‘पापा गए तो दोनों के जाने चाहिए थे। उम्र से थोड़ी होता है कि वो छोटी है तो उसके पापा जाएंगे गाइड करने। रिएलिटी शो पर सब बराबर है – काम, उम्र, औधा कोई माइने नहीं रखता है। सब कंटेस्टेंट्स हैं एक ही स्टेज पर।’ उन्होंने आगे कहा, ‘टीना ने अपनी और से हर वक्त सही सलाह दी थी जैसे सुम्बुल हर्ट नहीं हो औक सुम्बुल को सोच कर ही तो टीना ने ये बात पहले ही क्लीयर करने के लिए बोला था। मैं यही बोलूंगा कि अपनी बेटी को उठाने के लिए, दूसरे की बेटी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *