श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र की तरफ से सात दिवसीय वर्कशॉप 19 सितंबर से श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित

जालंधर, (संजय शर्मा)-श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। ये सात दिवसीय वर्कशॉप श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड, जालंधर में 19 सितंबर से 25 सितंबर तक करवाई जाएगी। वर्कशॉप का समय सुबह 4 से 6 बजे है। इस वर्कशॉप में ब्रह्मर्षि विशाल जी साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाएंगे। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। इस वर्कशाप की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 98760 10094, 94170 58688, 9463972123, 9888275433, 9803857700 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *