बीजेपी ने शनिवार को राहुल गांधी की 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल शुक्रवार की शाम राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कैथोलिक पादरियों से मुलाकात कर रहे थे, जिसमें उनके साथ विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी नजर आए. जहां से एक वायरल वीडियो सामने आ जाने पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है.
वीडियो में राहुल गांधी जीसस क्राइस्ट (ईसा मसीह) पर चर्चा करते हुए सवाल किया कि क्या वह असली भगवान थे? जिसके जवाब में जॉर्ज पोन्नैया ने कहा वह एक वास्तविक भगवान है जो एक मानव व्यक्ति के रूप में प्रकट हुए हैं. वे किसी शक्ति (हिन्दू देवी) की तरह नहीं थे.