नवमी पर घरों और मंदिरों में हुआ कंजक पूजन

जालंधर, (विशाल)-देश भर मे आज नवमी और श्री रामनवमी के मौके पर रविवार को घर और मंदिरों में कंजक पूजन किया जा रहा है। इससे पहले सुबह भक्तों ने मां देवी के नौवें स्वरूप की पूजा की। उसके बाद कन्याओं का पूजन किया गया, वहीं बालकों की बाबा भैरव के रूप में पूजा की गई। कन्याओं को पूजन के साथ विद्या सामग्री भी दी गई। वैसे अष्टमी और नवमी के दोनों ही दिन भक्त कंजक पूजन किया जाता है।कुछ अष्टमी को कंजक पूजन कर व्रत का उद्यापन करते हैं तो कुछ नवमी के दिन। इस बार पूरे नौ दिन तक नवरात्र होने के कारण अधिकतर ने नौवें दिन कंजक पूजन किया है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों की मान्यता के अनुसार कन्याओं को मां देवी का रूप माना जाता है। इसीलिए भक्त कन्याओं को अपने घर पर आमंत्रित करके सुख समृद्धि के लिए उनकी पूजा करते हैं। वे उनके चरणों को साफ करके उन्हें स्वच्छ आसन पर बिठाते हैं। इसके बाद उन्हें तिलक, मौली बांधी जाती हैं, पुष्प अर्पित किए जाते हैं। हलवा, पुरी, चने, खीर, फल आदि का भोग लगाया जाता है। उसके बाद उनकी आरती की जाती है। इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा दी जाती है क्योंकि कंजक पूजन के दौरान दक्षिणा का बहुत महत्व माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *