जालंधर में फिर से चली गोली, हमलावरों ने दिखाई अपनी दहशत

जालंधर, (रोजाना आजतक)-शहर में आए दिन गोलियां चलनी एक नॉर्मल सी बात हो गई है बदमाशों के दिलों से पुलिस की दहशत दिन प्रतिदिन खत्म होती जा रही है आज भी शहर में 2 विभिन्न जगह फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई।जानकारी अनुसार पहली घटना जालंधर के बूटा मंडी में घटित हुई जहां एक घर में घुसकर हमलावारो ने करीब 6 गोलियां दागी जिस दौरान 1 गोली महिला की टांग में लगी, वहीं परिवार के सारे सदस्यों पर तलवारों से भी हमला किया।इस दौरान पूरा परिवार घायल हो गया और उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। वहीं दूसरे मामले अधीन जालंधर के जैमल नगर में प्रॉपर्टी कारोबारी विजय कुमार ने अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।इस दौरान मृतक के भाई ने बताया की उसका मृतक भाई किसी बीमारी को लेकर परेशान चल रहा था और कल ही थाना रामामंडी से अपना रिवाल्वर वापिस लेकर आया था।खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों की जांच चल रही है। शव को कब्जे में ले कर पुलिस ने सिविल अस्पताल रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *