ग्राहकों पर महंगाई की मार, अमूल के बाद पराग दूध ने भी बढ़ाई कीमतें

NEW DELHI : अमूल दूध के बाद अब पराग कंपनी ने भी दामों में इजाफा कर दिया है। पराग कंपनी ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसने गोवर्धन ब्रांड मिल्क की कीमत में 1 मार्च से ही रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इससे पहले सोमवार को अमूल ब्रांड के दूध की कीमत में दो रुपये का इजाफा हुआ था। अब कुछ अन्य कंपनियों की ओर से भी कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। पराग कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अब तक गोवर्धन गोल्ड मिल्क जो 48 रुपये प्रति लीटर में मिलता था, वह अब 50 रुपये लीटर में बिकेगा।
इसके अलावा गोवर्धन टोन्ड वैराइटीका दूध अब 48 रुपये में बिकेगा, जो अब तक 46 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा था। पराग मिल्क फूड्स के चेयरमैन देवेंद्र शाह ने कहा, ‘कीमतों में इजाफा तीन साल के बाद किया जा रहा है। ईंधन की कीमत बढ़ने, पैकेजिंग, भाड़ा और चारा महंगा होने के चलते दूध का उत्पादन अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।’ शाह ने कहा कि डेरी किसानों की लागत में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके चलते दूध के दाम में भी इजाफा करना पड़ रहा है। गर्मियों के मौसम में दूध की मांग में इजाफा हो जाता है। शाह ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसानों की ओर से उत्पादन लगातार जारी रहे, इसके लिए कीमतों को बढ़ाना जरूरी हो गया था। कंपनी का कहना है कि उसके अपने मुनाफे में भी कटौती की है ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और वे अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित हों। अमूल और पराग की ओर से दूध की कीमतें बढ़ाए जाने के बाद अब मदर डेयरी जैसे ब्रांड्स भी कीमतें बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *