मुँह दिखाई पर नई बहू को तोला सास ने सिक्कों से

JHUNJHUNU : राजस्थान के झुंझुनूं से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहाँ एक सास ने बहू के सामने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। मंड्रेला के निकट महती की ढाणी में एक सास ने अपनी बहू को मुंह दिखाई में सिक्कों से तोल दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी रिश्तेदार हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि तराजू में रखे सिक्कों का वजन करीब 60 किलो था। इसमें रखे सिक्के मुंह दिखाई के शगुन के तौर पर बहू को दे दिए।
इस बारे में सास कविता का कहना है कि इतनी तरक्की के बाद भी समाज में बहू- बेटियों के प्रति सोच में कोई खास बड़ा बदलाव नहीं आया है। मेरा मानना है कि बेटी घर की शक्ति होती है तो बहू घर की लक्ष्मी। इन दोनों के बिना घर में खुशियां असंभव हैं। इसलिए हमारे पूरे परिवार ने यह एक अलग पहल की।
वहीँ, मुँह दिखाई में सिक्कों से तोली गई बहू पूनम का कहना है कि वो इतना सम्मान पा कर बेहद खुश हैं उनके लिए पैसा मायने नहीं रखता है। पूनम ने बताया कि जब सिक्कों से तोला जा रहा था तब पूरा परिवार उसके पास खड़ा था। यह जिन्दगी का सबसे बेहतर पल था। बता दें कि झुंझुनूं में पहले भी एक सास ने बहू को सरप्राइज गिफ्ट में लग्जरी कार दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *