कंगना रनौत को मानहानि केस में समन जारी, 19 अप्रैल को बठिंडा कोर्ट में पेश होने का आदेश

Bathinda :मानहानि मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुश्किलों में घिर गई है। मानहानि मामले में बठिंडा की एक अदालत ने उन्हें समन जारी कर किया है। कोर्ट ने कंगना को 19 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। बठिंडा के बहादुरगढ़ जंडिया की एक बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने मानहानि का केस दायर किया था। कंगना ने इस बुजुर्ग महिला पर 100 रुपए के लिए किसान आंदोलन में शामिल होकर प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था। इस महिला के वकील ने बताया कि इस मामले में 4 जनवरी 2021 को वाद दायर किया गया था। जिसकी सुनवाई करीब 13 महीने चली है। अब कोर्ट ने कंगना को समन जारी कर दिया है। जिसमें उनको न्यायलय के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। वकील के मुताबिक कंगना रनौत को 19 अप्रैल को बठिंडा की मानयोग कोर्ट में पेश होना होगा अगर वह पेश नहीं होती हैं तो उनका गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो सकता है।
अपनी शिकायत में मोहिंदर कौर ने कहा कि कंगना ने एक महिला के साथ उनकी तुलना करते हुए एक ट्वीट में उनपर झूठे आरोप लगाए और टिप्पणी की। कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि यह वही दादी हैं जो शाहीन बाग में एंटी CAA प्रोटेस्ट में थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी का उपयोग करके अभिनेत्री ने उनकी प्रतिष्ठा को कम करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *