जालंधर, श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार को संकीर्तन किया गया। कौशल लक्खा ने मां के भजनों का गुणगान कर कर भक्ति में माहौल बनाया। उन्होंने श्री गणेश वंदना, अस्सी जे फकीर ते फकीरा दी तू माँ ए…., देवी तालाब वाली माहिया तेरी सब ते रहमता…. व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। उन्होंने भक्तों को बताया कि जिस तरह बच्चा अपने माता पिता के साथ रहकर उनके अच्छे गुणों को अपनाता है। कार्यक्रम के अंत में मास्टर हरि, शिव सहगल, राज कुमार, साधु राम कालिया, अशोक शीतल, चंद्र मोहन ढींगरा, रमेश ने भजन पार्टी को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया।